उत्तराखंड : विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव से पूछताछ

देहरादून, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव की गाड़ी से जांच के दौरान लाखों रुपये के नए नोट बरामद होने के मामले में शनिवार को आयकर व पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।

देहरादून की रायवाला पुलिस कोतवाली के प्रभारी योगेश पांडेय ने कहा कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के निजी सचिव अर्जुन सिंह शाही की कार से चुनाव के दौरान होने वाली नियमित जांच में शुक्रवार अपराह्न 10 लाख रुपये मूल्य के नए नोट बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि निजी सचिव राज्य मुख्यालय देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे, और वह इन पैसों का कोई भी कानूनी प्रयोजन नहीं बता पाए। निजी सचिव के साथ उनका एक साथी कुंदन आर्य भी था। पुलिस अधिकारियों, आयकर अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों के एक दल ने शनिवार को दोनों से अलग-अलग पूछताछ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493