थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालौनी के निवासी बंटी अग्रवाल (35) मुरली नगर में चूड़ी कड़े की सिट चलाता था। रोजाना की तरह सुबह बाइक पर सवार होकर घर से बंटी अपनी सिट (गोदाम) के लिए जा रहा था। उसी दौरान रेलवे फाटक पार करते समय कानपुर की ओर से तेज गति से आ रही राजधानी गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना भंयकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सिग्नल की लाइन भी खराब होते होते बची। घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन से जीआरपी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
युवक की मौत की जानकारी होने पर भाजपा विधायक मनीष असीजा अपने समर्थकों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली।
dharmpath.com dharmpath