उप्र : दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या

चित्रकूट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड की धर्मनगरी चित्रकूट में एक दलित किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी शनिवार देर शाम दी।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह ने बताया, “धर्मनगरी चित्रकूट के शंकर बाजार की गोकुलपुरी में एक दलित परिवार किराए के कमरे में रहकर लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम कर अपने परिवार का पोषण करता है। शुक्रवार की शाम पति-पत्नी किसी काम से कमरे से बाहर गए थे। उनकी दो नाबालिग बेटियां पड़ोस में देर तक टेलीविजन देखती रहीं। कुछ देर बाद बड़ी 13 साल की बेटी बाहर निकली और लापता हो गई।”

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उसका शव पास में एक बोरे में भरा मिला, लड़की के गुप्तांग से खून बह रहा था और गले पर दबाए जाने का निशान है।

एसपी ने बताया, “प्रथम दृष्टया सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किया जाना प्रतीत होता है। लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

उन्होंने बताया कि शक के आधर पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493