उप्र में सपा 298, कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 298 पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 105 सीटें अपने घटक दल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ।

पहले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को केवल 90 सीटें देने पर राजी थी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 11 फरवरी से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493