वह रविवार से वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। नरेश उत्तम को शिवपाल सिंह यादव के स्थान पर पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि सपा में मुलायम गुट व अखिलेश गुट के बीच मचे घमासान के बीच पार्टी के संगठन में कई बदलाव किए गए थे, जिसके तहत नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। चुनाव आयोग द्वारा अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष घोषित करने के बाद नरेश उत्तम सपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए, जिन्हें अब अखिलेश ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब नरेश उत्तम की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath