बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि भोपलपट्टनम-तारलागुड़ा मार्ग पर शिवशक्ति इंजीनियर द्वारा सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था, सोमवार सुबह सशस्त्र नक्सलियों ने पहुंचकर ग्राम अन्नारम के पास काम में लगे एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
इस घटना के बाद कार्य में लगे तीन कर्मचारी भी लापता हैं। ध्रुव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल रवाना किया गया है, ताकि घटना की विस्तृत जानकारी मिल सके।
dharmpath.com dharmpath