कश्मीर में हुए हिमस्खलन में 4 की मौत

श्रीनगर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गुरेज इलाके में हुए हिमस्खलन के कारण हबीबदुल्ला लोन, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई।

गुरेज इलाके में स्थित हबीबदुल्ला का घर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

भारी बर्फबारी के कारण जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खल की घटनाएं हो रही हैं।

अधिकारियों ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को चेतावनी हटाए जाने तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

लोग भले ही अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन इस प्रकार के हादसों में कई घर और सुरक्षा बलों के बंकर चपेट में आ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493