आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में प्रदर्शनकारी गिरफ्तार (लीड-1)

विशाखापट्टनम, 26 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों युवाओं को पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दिन गिरफ्तार किया। विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा था, जिसकी अवहेलना की गई।

तेलुगू अभिनेता सम्पूर्णेश बाबू को भी हिरासत में लिया गया। इन लोगों ने ‘आंध्र युवाथा’ (आंध्र के युवा) की तरफ से इस समुद्र तटीय शहर में मौन विरोध प्रदर्शन करते हुए आरके समुद्र तट की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे थे।

विरोध प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज थामे लगभग 100 युवाओं ने मुंह पर काला पट्टी बांध रखी थी, जिससे समुद्र तट के पास स्थित वाईएमसीए के पास भी माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर ‘विशेष दर्जा आंध्र का अधिकार है’ लिखा हुआ था।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल आरके बीच पर कर्फ्यू जैसी स्थिति थी। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए सड़कों को सील कर दिया था और बैरीकेड लगा दिया था।

जन सेना पार्टी के प्रमुख व मशहूर अभिनेता पवन कल्याण और कुछ अन्य कलाकारों ने विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की थी।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरके समुद्र तट पर गुरुवार शाम को मोमबत्ती की रोशनी में भी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य शहर के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किए गए हैं। यह कदम शहरभर में 23 पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पांच या इससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने पर रोक लगाने के फैसले के बाद उठाया गया।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों ने राज्य के विजयवाड़ा, गुंटूर, तिरुपति, नेल्लोर, अनंतपुर और अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

अनंतपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर रेड्डी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मौन विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने के वादे से मुकरने का आरोप लगाया है।

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सहयोगी तेदेपा को इस मसले पर समझौता कर लेने पर कोसा है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का हालांकि कहना है कि विपक्षी दल शुक्रवार को विशाखापट्टनम में होने वाले पार्टनरशिप समिट को बाधित करने की भी कोशिश में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493