जानकारी के अनुसार, थाना भोगांव के रामलीला मैदान के समीप रहने वाले महेश चंद्र बाल्मीकि की विवाहित पुत्री कांती पत्नी अनिल और बंसती पत्नी शिवा भी परिवार सहित रामलीला मैदान में ही रहती थी। महेश चंद्र की पत्नी मीना देवी अपनी तीनों पुत्रियों कांती व बसंती और छोटी पुत्री सोनम के साथ एक विद्यालय में सफाई कार्य करके लौट रही थी। जैसे ही वे मैनपुरी-भोगांव रोड के पास पहुंचीं, पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मीना देवी, कांती व बसंती घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। भोगांव पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कांती व बसंती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
dharmpath.com dharmpath