दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति से उनके कार्यालय में होगी पूछताछ

सियोल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन-हे से इस सप्ताह के बाद राष्ट्रपति कार्यालय में पूछताछ हो सकती है। उनके एक सहयोगी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सहयोगी ने कहा कि पार्क के कानूनी प्रतिनिधियों तथा स्वतंत्र वकीलों के दल योजनाबद्ध पूछताछ को लेकर आपस में संपर्क में हैं और यह पूछताछ गुरुवार या शुक्रवार को हो सकती है।

अगर राष्ट्रपति से पूछताछ होती है, तो ऐसा पहली बार होगा, जब पद पर आसीन किसी राष्ट्रपति से किसी मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ होगी।

समाचार एजेंसी योनहाप से सहयोगी ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि पूछताछ इस सप्ताह के अंत के आसपास होगी।”

उन्होंने कहा, “सुरक्षा कारणों को लेकर दोनों पक्ष पूछताछ राष्ट्रपति कार्यालय में ही करने के विचार पर सहमति बनाने में लगे हैं।”

पार्क के खिलाफ बीते साल नौ दिसंबर को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर महाभियोग लाया गया था। मामले में उनकी मित्र चोई सून-सिल का नाम भी शामिल है।

पार्क पर आरोप है कि उन्होंने चोई के साथ मिलकर रिश्वत के रूप में रकम वसूल की और कुछ स्थानीय कंपनियों का पक्ष लेने के साथ ही चोई को देश के मामलों में मध्यस्थता करने की मंजूरी प्रदान की।

राष्ट्रपति ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है।

पार्क ने बीते तीन फरवरी को संवैधानिक न्यायालय को एक लिखित बयान सौंपकर उनके खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करने की मांग की।

देश का शीर्ष न्यायालय जुलाई में यह फैसला करेगा कि पार्क को राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाए या उन्हें पद पर पुन: बहाल किया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493