कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति बरामद (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार के रूप में मिले मेडल की चोरी हुई प्रतिकृति बरामद कर ली है। इसे चोरों ने सात फरवरी की रात उनके घर से चुरा लिया था।

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार के रूप में मिले मेडल की चोरी हुई प्रतिकृति बरामद कर ली है। इसे चोरों ने सात फरवरी की रात उनके घर से चुरा लिया था।

चोरों ने सत्यार्थी के दक्षिण दिल्ली स्थित आवास से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति के साथ-साथ प्रशस्ति प्रमाण-पत्र व अन्य कीमती सामान भी चुरा लिए थे।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने आईएएनएस को बताया, “नोबेल शांति पुरस्कार की प्रतिकृति, कुछ आभूषण, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान शनिवार रात बरामद कर लिए गए। इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।”

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि नोबेल प्रशस्ति प्रमाण-पत्र बरामद हुआ है या नहीं।

पुलिस ने बताया कि तीन भाइयों-राजन, सुनील और विनोद को चोरी के आरोप में उनके विभिन्न ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।

सत्यार्थी को साल 2014 में पाकिस्तान की बाल अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

सत्यार्थी को मिले नोबेल पुरस्कार का मेडल राष्ट्रपति भवन में है। उन्होंने अपना पुरस्कार देश को समर्पित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493