पाकिस्तान : दूल्हे पर हमले की साजिश में दुल्हन गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपनी शादी के दिन ही अपने पति पर गोली चलवाने की साजिश रचने के संदेह में एक दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डेली पाकिस्तान के मुताबिक, गुलशन रावि इलाके के निवासी इरफान (25) शफीकाबाद के पास से अपने शादी स्थल से घर लौट रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने लाहौर के भीड़ भरे इलाके में उनकी कार पर गोलीबारी की। इसमें दूल्हा (इरफान) गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास किसी गश्ती दल के नहीं होने के कारण सशस्त्र हमलावर बिना बाधा के भाग निकले।

दूल्हे के पिता ने दुल्हन और उसके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दाखिल की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493