इस बार परीक्षा के लिए लखीमपुर खीरी जिले में 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
शांतिपूर्वक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सात जोन में पूरे जिले को बांटा गया है। सात सचल दस्ता भी बनाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही है। पहले परीक्षाएं फरवरी महीने में ही शुरू होती थी, लेकिन चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद तिथि आगे बढ़ाई गई। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में इस बार कुल 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने बताया, “केंद्र व्यवस्थापकों को सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। शांतिपूर्वक नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।”
उन्होंने बताया, “गेटों पर तलाशी के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर छापामारी के लिए सात सचल दस्तों में की टीम बनाई गई है। इसमें डायट प्राचार्य के नेतृत्व में भी एक दस्त बनाया गया है। पूरे जिले को सात जोन में बांटा गया है।”
डीआईओएस ने बताया कि इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आठ नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath