मुंबई में फिल्मी हस्तियों ने पालतू कुत्तों के साथ रैंप वॉक किया

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई में आयोजित पहले ‘ग्लैम डॉग शो’ में जीतेंद्र और अरबाज खान जैसी फिल्मी हस्तियों ने अपने पालतू कुत्तों के साथ रैंप वॉक किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मुक्ति फाउंडेशन ने कुत्तों की देखभाल से संबंधित केंद्र ‘ओह माय डॉग’ के सहयोग से किया। शो में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हुए।

आफताब शिवदसानी, अरबाज और जीतेंद्र ने अपने कुत्तों के साथ रैंप वॉक किया। इसके अलावा राजनेता प्रिया दत्त और क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान भी अपने कुत्तोंे के साथ इस शो में शामिल हुए।

शो की शाम की शुरुआत मशहूर डिजाइनर प्रिया कोचर के खूबसूरत परिधान संग्रह को पेश करने के साथ हुई। डिजाइनर के परिधानों में सजे सितारों ने अपने पालतू कुत्तों के साथ रैंप वॉक किया।

गायक शान ने न सिर्फ अपने पालतू कुत्ते के साथ रैंप वॉक किया बल्कि फिल्म ‘पीके’ का गीत ‘चार कदम’ भी गाया।

कार्यक्रम के लिए लाए गए कुत्तों का बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) नि:शुल्क टीकाकरण किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493