भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र 39 दिवसीय होगा और 31 मार्च तक चलेगा।
विधानसभा सचिवालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को राज्यपाल का अभिभाषण और इस पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस सत्र के लिए कुल 5931 प्रश्नों की सूचनाएं आई हैं, जिसमें ध्यानाकर्षण की 105, स्थगन प्रस्ताव की 17, अशासकीय संकल्प की 48 और शून्यकाल की 35 सूचनाएं सचिवालय को मिली हैं।
सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस सत्र में वर्ष 2017-18 का बजट प्रस्तुत होगा और शासकीय व अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
सत्र की तैयारियों का सोमवार को विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा ने जायजा लिया। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath