लखनऊ, 22 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान रात और दिन के तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। वायुमंडल में नमी कम होने से अब मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।
गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया। दिन में भी तापमान 30 डिग्री को पार करने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 13.2 डिग्री, गोरखपुर का 14 डिग्री और वाराणसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath