राष्ट्रपति ने गुयाना को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सहकारी गणराज्य गुयाना के गणतंत्र दिवस (23 फरवरी) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने सहकारी गणराज्य गुयाना के राष्ट्रपति ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डेविड आर्थर ग्रेन्जर को भेजे अपने संदेश में कहा, “मुझे, भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी ओर से गुयाना के गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम आपको बधाई देते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है।”

उन्होंने कहा, “भारत और गुयाना के बीच संबंध साझा मूल्यों और समान विचारों की ठोस नींव पर आधारित हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री मोसेज नागामोतो की भारत यात्रा और सितम्बर 2016 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) से अलग गुयाना तथा भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और बल मिला है। मुझे विश्वास है कि आगामी वर्षो में दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ेगा। मैं इस अवसर पर महामहिम आपके कल्याण और गुयाना के मित्रवत लोगों की सतत प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493