बताते हैं कि बैतूल, नागपुर से रुद्रप्रयाग मक्का लेकर जा रही मालगाड़ी के 4 डिब्बे गुरुवार रात 1: 30 बजे मथुरा स्टेशन के पास यार्ड में पटरी से उतर गए। सूचना पर आनन फानन में रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वहीं मौके का मुआयना करने पहुंचे एडीआरएम डीके सिंह ने बताया कि सवारी गाड़ियों को समय से गुजारने के लिए मालगाड़ी को यार्ड में कुछ समय के लिए रोक लिया जाता है, यार्ड में जाने के दौरान डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath