गोंडा, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गोंडा में चुनावी जनसभा करने आई कन्नौज सांसद और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भाजपा और बसपा को अपने निशाने पर लिया और कहा कि भाजपा मंदिर, कब्रिस्तान और श्मशान पर राजनीति कर रही है। वहीं सपा विकास की बात करती है।

पीएम मोदी पर वार करते हुए डिंपल ने कहा कि हमने तो विकास की कसम खा ली है लेकिन काशी के सांसद ने गंगा मैया की अब तक कसम नहीं खाई है। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और अब तक कालाधन विदेश से देश में नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि पीएम के मंत्री झूठ बोलते हैं। गंगा मैया की कसम खाकर झूठ बोलते हैं। इससे पाप लगेगा और पाप का नतीजा 11 मार्च को आएगा। जनसभा में डिंपल यादव ने कहा कि पत्थर वाली सरकार राखी लेकर खड़ी हुई है।
dharmpath.com dharmpath