छग : नक्सलियों को रोकने सीमा क्षेत्रों में हाई अलर्ट

बस्तर रेंज के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी ने कहा, “सीमा क्षेत्र के अदरूनी इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, विशेष कार्य बल, जिला पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर अपने अधिकारियों के साथ गश्त कर रहे हैं और इन इलाकों की निगरानी लगातार की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउण्ड फोर्स, महाराष्ट्र के स्पेशल फोर्स तथा ओडिशा से केंद्रीय सुरक्षा बल एवं जिला बल, बस्तर सीमा से लगे चारों ओर लगातार गश्त लगा रहे हैं और नक्सली घुसपैठ को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।”

पहली बार केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान इंद्रावती नदी, गोदावरी नदी तथा शबरी नदी के तटीय क्षेत्र में लगातार गश्त लगा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद शनिवार रात नक्सलियों ने दो वाहनों को आग लगा दिया था।

नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर बीजापुर मुख्यालय में रविवार शाम दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर अपने दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। यहां आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा स्पोर्ट कांप्लेक्स का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही सोमवार सुबह महा रूद्र पूजा का आयोजन भी किया गया है। श्रीश्री रविशंकर के इस संवेदनशील इलाके में दौरे को लेकर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493