उप्र में 1 मार्च को मनोज तिवारी करेंगे 4 जनसभाएं

अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद मनोज तिवारी एक दिन में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और बलिया में चार चुनावी जनसभाएं करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी सांसद मनोज तिवारी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में एक मार्च को दोपहर 12 बजे महराजगंज जिले में कोलहुई बाजार फरेंदा (फरेंदा विधानसभा) में जनसभा करेंगे। फिर दोहपर एक बजे कुशीनगर जिले में किसान महाविद्यालय हाटा (हाटा विधानसभा), दोपहर दो बजे गोरखपुर जिले में बरमहा मैदान एफसीआई के पास सरदारनगर चौरीचौरा (चौरीचौरा विधानसभा) और बलिया जिले में दोपहर तीन बजे पीएन इंटर कॉलेज, छपरा, बैरिया (बैरिया विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493