पुलिस के अनुसार, सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ले निवासी मजदूर अमृतलाल का बेटा छोटू (18) मुंबई में सिलाई का काम करता है। अमृतलाल के पड़ोसी रिक्शा चालक बुद्धा की 17 साल की बेटी शोभा संदिग्धावस्था में घर से लापता हो गई। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो घरवालों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह किशनपुर अंबारी गांव में अमरूद के एक पेड़ से छोटू और शोभा की लाश लटकी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी वी.के. मिश्र व सीओ चायल सरायअकिल थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
सरायअकिल के थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “प्रथम ²ष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रपट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं लड़के के घरवालों का कहना है कि वह मुंबई से कब, कैसे आया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath