सरकार-नक्सली बातचीत में रविशंकर मध्यस्थ बनने को तैयार

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत होनी चाहिए और वह इन दोनों के बीच मध्यस्थता निभाने को तैयार हैं।

मध्यप्रदेश के प्रवास पर आए श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को विधानसभा में विधायकों को संबोधित करते हुए प्रसन्न रहने के गुर सिखाए। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “नक्सलियों के साथ बैठकर बातचीत होनी चाहिए। यह जानना चाहिए कि उनकी समस्या क्या है, उनकी मांग क्या है, यह सरकार को भी नहीं पता है। इसलिए मैं सरकार और उनके बीच की बातचीत में मध्यस्थता करने को तैयार हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनका दर्द समझता हूं। वह फालतू में जंगल में नहीं भटक रहे हैं। उनके मन में कुछ पीड़ा है, दर्द है, कोई सपना है, वह सही है, गलत है, इसे बैठकर बातचीत से ही जाना जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493