आलिया व महेश भट्ट को धमकी देने वाला एसटीएफ के हत्थे चढ़ा (लीड-1)

आरोपी संदीप ने बबलू श्रीवास्तव के नाम पर आलिया और महेश भट्ट से रंगदारी मांगी और नहीं देने पर आलिया की हत्या करने की धमकी दी थी। वहीं पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जुहू पुलिस स्टेशन में भट्ट ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ घंटों बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

भट्ट को 26 फरवरी को पहली बार फोन आया था, लेकिन उन्होंने मजाक समझकर फोन काट दिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप साहू ने बताया कि उसने बीती 26 फरवरी को महेश भट्ट को फोन करके कहा था कि 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारी पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को खत्म कर दूंगा। आरोपी ने रकम लखनऊ की एक ब्रांच के खाते में डालने को कहा था। इसके बाद महेश भट्ठ ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पर फिरौती के लिए कॉल का मामला दर्ज करवाया था।

हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से एसटीएस ने जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी थी। कॉल डिटेल की जांच करने पर पता चला कि धमकी लखनऊ से दी गई है। इसके अलावा आरोपी ने एसएमएस और व्हाट्स एप के जरिए भी महेश भट्ट को धमकी दी थी। आरोपी संदीप साहू ने उप्र के चर्चित डॉन बबलू श्रीवास्तव के नाम से फिरौती मांगी थी।

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने फुर्ती से कार्रवाई कर मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

69 वर्षीय फिल्मकार भट्ट ने ट्वीट कर बताया, “एक अज्ञात शख्स ने फिरौती के लिए फोन किया और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले को निपटाया। आभार।”

पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया, “उसका अंडरवल्र्ड से कोई कनेक्शन नहीं है। वह बबलू श्रीवास्तव को नहीं जानता है। उसे फिल्मों का शौक है। मुंबई में रहने के दौरान मुझे नंबर मिल गया था। बेरोजगारी के दौरान उसने आसानी से पैसा कमाने के लिए कॉल की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493