इस बारे में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश विधानसभा क्षेत्र मडियाहूं से प्रत्याशी श्रद्धा यादव के पक्ष में 11 बजे पूर्वान्ह विवेकानंद इंटर कालेज, मडियाहूं में, विधानसभा क्षेत्र मछली शहर से प्रत्याशी जगदीश सोनकर के लिए 11:45 बजे ग्राम अरूआवा का मैदान, अरूआवा (सिगरारा) में, विधानसभा क्षेत्र मलहनी से प्रत्याशी पारसनाथ यादव के लिए 12:30 बजे श्री कृष्ण इंटर कालेज, मीरगंज, थाना बक्शा में और 01:15 बजे विधानसभा क्षेत्र बदलापुर से प्रत्याशी ओम प्रकाश ‘बाबा दुबे’ के लिए कडेरेपुर का मैदान में जनसभा करेंगे।
उसके बाद मुख्यमंत्री दो बजे विधानसभा क्षेत्र शाहगंज से प्रत्याशी शैलेन्द्र यादव ह्यललईह्य के पक्ष में गजराज सिंह कालेज, जमुनिया (खुटहन) में, 02:45 बजे जफराबाद क्षेत्र से प्रत्याशी शचींद्र नाथ त्रिपाठी के लिए ट्रामा सेंटर के पास हौज का मैदान में, तथा 03:30 बजे राजाराम महाविद्यालय का मैदान में केराकत क्षेत्र से प्रत्याशी संजय सरोज के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath