भोपाल, 8 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडौरी जिलों में बौछारों के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 15.5 डिग्री और जबलपुर का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, इंदौर का 33.6 डिग्री, ग्वालियर का 33.5 डिग्री और जबलपुर का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath