उप्र : बूचड़खाना बंद कराने गए अधिकारियों से झड़प

बांदा, 22 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के खाई पार मुहल्ले में बुधवार को बूचड़खाना बंद कराने पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का एक समुदाय विशेष से जुड़े लोगों से तीखी झड़प हो गई। अलबत्ता अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा है।

नगर मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी ने बताया कि मुख्मयमंत्री के आदेश पर नगर सीओ के साथ बूचड़खाना बंद कराने खाई पार मुहल्ला कई अधिकारियों का अमला बुधवार को गया था, जहां एक समुदाय विशेष से जुड़े बूचड़खाना संचालकों ने इसके लिए नगरपालिका परिषद से जारी लाइसेंस का वास्ता देकर उलझ पड़े।

उन्होंने बताया, “संचालकों ने तर्क दिया कि यदि भैंसा काटेंगे नहीं तो बेचेंगे क्या? हालात तनावपूर्ण न हो, इसलिए अधिकारी वापस चले आए हैं। अब अधिकारियों के साथ बैठक कर गुरुवार को बूचड़खाना बंद कराने की कोशिश की जाएगी।”

उधर, इस अमले में शामिल सीओ सिटी डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि बूचड़खाना संचालकों को नगरपालिका से गैर प्रतिबंधित जानवरों का मांस बेचने का लाइसेंस जारी किया गया है, ऐसे में उन्हें काटने का अधिकार नहीं है। हरहाल में कत्लखाने बंद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493