औराई के घाटमपुर में जीटी रोड के किनारे डायमंड कार्पेट एक्सपोर्ट कारपोरेशन स्थित है। इसे बैंक की तरफ से दो करोड़ 10 लाख 56 हजार रुपये में रग्समार्ग इंटरनेशनल सरेई भदोही को नीलाम किया गया था। इस कार्पेट कंपनी का रकबा 83000 वर्ग फीट में फैला है। बुधवार को नायब तहसीलदार औराई डीएन सिंह, सीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष ओमकार यादव और चार थाने की फोर्स के साथ महिला कांस्टेबल व भारी मात्रा में पुलिस दल मौजूद थी।
कंपनी का गेट खोलकर सभी अधिकारी व फोर्स अंदर पहुंच कर कंपनी के अंदर से पूरा सामान गेट के बाहर जीटी रोड पर कर दिया गया। सामान बाहर निकालते समय बैंक कर्मी व कंपनी वालों से वाद विवाद भी हुआ। अंत में कंपनी की संपत्ति खरीदार को सौंप दी गई।
इस मौके पर यूबीआई के मुख्य प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा, डिप्टी रीजनल हेड राजेश सिंह यूबीआई औराई के मैनेजर प्रभात कुमार सिन्हा, यूबीआई के एडवोकेट नवीन कुमार दूबे, सीनियर अधिवक्ता राधेकृष्ण श्रीवास्तव मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath