आंध्र : विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी वाईएसआर कांग्रेस

अमरावती, 23 मार्च (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के. शिवप्रसाद राव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।

नेता प्रतिपक्ष वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी, क्योंकि उनका अध्यक्ष पर से विश्वास खत्म हो गया है।

जगन ने विधानसभा अध्यक्ष शिवप्रसाद पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया।

आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री पी. पुल्ला राव की कृषि स्वर्ण परिसंपत्तियों की खरीदारी में संल्पितता को लेकर दोनों पक्षों के बीच सदन में हुए तीखे बहस के बाद प्रदेश की एकमात्र विपक्षी पार्टी ने यह फैसला लिया।

जगन ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी के आरोप की जांच शुरू होने के बाद राव की पत्नी ने यह परिसंपत्तियां खरीदीं।

जगन ने कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने मंत्री को बचाने के लिए मुद्दे को दूसरा रूप दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493