उप्र : कुशीनगर एसपी की बदतमीजी झेलने वाला दरोगा निलंबित

लखनऊ पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा विशुन स्वरूप शर्मा ने 22 मार्च को कुशीनगर के एसपी राजू बाबू सिंह के सीयूजी नंबर पर बात कर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ लगने वाली फोर्स भेजने का अनुरोध किया। राजू बाबू सिंह ने मूड खराब करने की बात कह कर शर्मा का दिमाग ठीक नहीं होने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के एसएसपी मंजिल सैनी को फोन कर शिकायत कर दी, जिस पर सैनी ने शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया।

इन तथ्यों के संज्ञान में आने के बाद आईजी (रूल्स एंड मैन्युअल) अमिताभ ठाकुर ने दरोगा शर्मा को तत्काल बहाल करने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493