नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। फिंगर प्रिंट ब्यूरो के निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विभिन्न फिंगर प्रिंट ब्यूरो के सौ से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन के दौरान फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों द्वारा अद्यतन जानकारी, अनुसंधान आलेख, क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विकास, फिंगर प्रिंट ब्यूरो संबंधी प्रशासनिक मामलों और अन्य कानूनी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो द्वारा 30-31 मार्च को हरियाणा पुलिस के सहयोग से किया जाएगा। सम्मेलन के अंतिम दिन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि होंगे।
dharmpath.com dharmpath