नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी को अपने मीडिया विभाग का राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त किया।
बलूनी ने श्रीकांत शर्मा की जगह ली है, जो अब उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हैं।
भाजपा ने बिहार से विधान परिषद सदस्य संजय मयूख को मीडिया विभाग का सह प्रमुख नियुक्त किया है।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, “भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अनिल बलूनी को भाजपा राष्ट्रीय मीडिया का प्रमुख तथा संजय मयूख को सह-प्रमुख नियुक्त किया है।”
dharmpath.com dharmpath