चंडीगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ट्रक चालकों के विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल के काराण हजारों ट्रक सड़कों पर नहीं उतरे हैं।
पंजाब और हरियाणा में ट्रकों की सीमित आवाजाही हो रही है और अधिकांश ट्रक सड़कों पर नहीं उतरे हैं।
पंजाब के जालंधर शहर के ट्रक चालक सुरजीत सिंह ने बताया, “ट्रक चालक थर्ड पार्टी प्रीमियम में वृद्धि के खिलाफ यह हड़ताल कर रहे हैं।”
ट्रक चालक मुख्य रूप से पंजाब के लुधियाना, जालंधर और अमृतसर तथा हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला व केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में चलते हैं।
dharmpath.com dharmpath