थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया, “बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने मुहैयापुर गांव के पास से तीन बजे के करीब एक सूचना के आधार पर नरेश, विनोद, आसू, राजेंद्र, धर्मेद्र, अजय व परी विश्वास को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक कैंटर व उसमें भरा हुआ माल बरामद हुआ।”
थाना प्रभारी ने बताया कि ये बदमाश एक होंडा अमेज व शेवरलेट बीट कार में सवार थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि इन्होंने गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से कैंटर चालक मोहम्मद नईम को हथियार के बल पर मारपीट कर बंधक बना लिया तथा कैंटर लूटकर नोएडा के रास्ते बुलंदशहर जा रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया, “इनके पास से बरामद कैंटर में एक कोरियर कंपनी का सामान रखा था। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये है।”
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह आए दिन माल से भरी गाड़ियों को ओवरटेक करके लूटपाट करते रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath