हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही ट्रेन संख्या 12190 महाकौशल एक्सप्रेस में सज्जन कुमार नाम का युवक अपने चाचा बब्लू के साथ पलवल से सतना जा रहा था। सज्जन के अनुसार, उसके चाचा बब्लू गेट पर बैठे हुए थे। ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से निकलकर अपने गंतत्व के लिए चली। अभी ट्रेन पुलिया नंबर नौ के नजदीक पहुंची ही थी, तभी अचानक बब्लू संतुलन खो बैठे। इससे पहले वह संभलते, चलती ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
इसकी सूचना झांसी जीआरपी, आरपीएफ को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath