अलवर मामले में तीन गिरफ्तार, 6 की तलाश

जयपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में गाय निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति की बेरहमी से पीटे जाने से मौत के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में गाय निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति की बेरहमी से पीटे जाने से मौत के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हमने तीन लोगों को मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है, जबकि प्राथमिकी (एफआईआर) में दर्ज छह अन्य लोगों की तलाश जारी है।”

उन्होंने कहा, “हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान की है।”

घायल पेहलु खान (50) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सोमवार रात को मौत हो गई।

यह घटना बीते सप्ताह शनिवार को हुई, जब करीब 15 लोग कथित तौर पर अवैध रूप से गायों को ले जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि गायों को ले जा रही दो गाड़ियों पर एक भीड़ द्वारा हमला किए जाने पर खान और दूसरे लोग घायल हो गए। वहां करीब छह गाड़ियां थीं।

अधिकारी ने कहा, “हमने गाय तस्करी को लेकर 10 लोगों के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया है।”

इस बीच राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि दोनों पक्षों की गलती है।

मंत्री ने कहा, “हमारे राज्य में गाय तस्करी एक अपराध है।”

उन्होंने यह भी कहा, “पुलिस ने लोगों से गायों के ले जाने के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वे उन्हें सही दस्तावेज नहीं दिखा सके।”

कटारिया ने कहा, “गाय की तस्करी रोकना सही है लेकिन अपने हाथों में कानून लेने का अधिकार नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493