नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज सुबह तेज धूप रही। आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 50 फीसदी दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath