एशियन डिजाइनर वीक 2017 का शानदार समापन

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सात मई को एशियन डिजाइनर वीक 2017 के चौथे सत्र का शानदार ढंग से समापन हुआ, जिसमें कई डिजाइनर्स ने अपने संग्रह पेश किए।

तीन दिवसीय फैशन समारोह का आगाज पांच मई को हुआ था।

फैशन समारोह के प्री-फाइनल में रिक्की एवं ज्योति के शो में भारतीय सुपर मॉडल कैरॉल ग्रासीयस शो-स्टॉपर रहीं। उन्होंने रिक्की एवं ज्योति के द्वारा डिजाइन किए गए शानदार जामा कलेक्शन को अपने मनमोहक अंदाज में रैम्प पर पेश किया।

तरुणा भारद्वाज का कलेक्शन भी काफी सराहनीय रहा, जिसमें महिलाओं के वेस्टर्न वियर्स को सिक्वन, कढ़ाई, पिपली तथा बीड के काम से डेनिम के कपड़ों पर उकेरा गया था। इसके अलावा ‘डेमसल ईन डेनिम’ में डेनिम के विविध, आरामदायक व आधुनिक पहलुओं को प्रदर्शित किया गया तथा डेनिम के कई शेड्स व धारीदार कलेक्शन को दर्शाया गया।

भारतीय मॉडल सुप्रिया एमान, भाविका बोकाड़िया के क्लेक्शन एमप्रिएन के लिए शो-स्टापर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493