कूलपैड ने अमेजन ग्रेट इंडिया सेल में छूट की घोषणा की

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड ने बुधवार को अपने स्मार्टफोन– नोट 5 व नोट 5 लाइट– पर 11 से 14 मई तक अमेजन ग्रेट इंडिया सेल में छूट देने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट क्रमश: 9,999 रुपये और 6,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

नोट 5 में 5.5 इंच का डिस्प्ले व पूरा एचडी रिजोल्यूशन है। इसमें 4 जीबी का रैम व क्वालकाम एसडी 617 अक्टा कोर प्रोसेसर है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस उपकरण में 13 मेगापिक्सेल का पिछला कैमरा और आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा व एलईडी फ्लैश भी है।

कूलपैड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सईद ताजुद्दीन ने कहा, “भारत कूलपैड के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाजारों में से है, जहां हमें नोट श्रृंखला के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अमेजन प्लेटफार्म पर खरीदारों की पसंद में नोट 5 और नोट 5 लाइट खासा लोकप्रिय हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493