उप्र : प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में मौत

कहा जा रहा है कि प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बेवर थाना क्षेत्र के जिलही गांव निवासी सुलेखा (17) और पेशे से दूधिया शादीशुदा वीरबल (28) से पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध था। बीते 15 दिन से बीरबल अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बेवर में किशोर गुप्ता के मकान में किराए पर रहता था। गुरुवार को वीरबल के साथ सुलेखा उसके घर आई थी, तीनों साथ थे। खाना खाने के बाद वीरबल अपने गांव चला गया। सुबह जिलही में उसका शव मंदिर के पास मिला।

वहीं बीरबल के घर में रुकी सुलेखा की भी घर में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि दोनों की जहर खाने से मौत हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शक के आधार पर वीरबल की पत्नी को हिरासत में लिया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी मैनपुरी राजेश एस. ने बताया कि शक है कि दोनों को जहर देकर मारा गया है। पता चला है कि मृतक बीरबल की पत्नी को दोनों के प्रेम संबंध का पता था और वह इसका पति से विरोध भी करती थी। उन्होंने बताया कि पता चला कि बीरबल तीन साल पहले जिलही के प्रधान पुत्र की हत्या के मामले में 8 माह जेल भी रहा, उसकी प्रेमिका जेल में उससे मिलने जाती थी।

इसी साल प्रेम संबंधों को लेकर परिजनों से विवाद हुआ तो पुलिस ने शांति भंग में जेल भेज था। प्रेम संबधों में दोनों की मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493