नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”
नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को देश के आजाद होने के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
उनका 27 मई, 1964 को निधन हो गया था।
नेहरू निधन से पहले तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वह इस पद पर सर्वाधिक समय तक रहे।
उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath