छग : एसबी पावर प्लांट में भीषण आग, 7 झुलसे (फोटो सहित)

हरदी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी शंकर चंद्रा ने बताया कि एसबी पावर प्लांट के टरबाइन में दोपहर एक बजे आग लगी। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। शाम 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के समय पावर प्लांट के टरबाइन वाले क्षेत्र में सात श्रमिक मौजूद थे, जिनमें तीन महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। सातों लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। उनका उपचार दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में किया जा रहा है।

चंद्रा ने शॉर्ट-स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट से आग लगने की संभावना जताई है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493