छग : 13 नक्सली गिरफ्तार, नक्सली कैंप ध्वस्त (फोटो सहित)

दक्षिण बस्तर क्षेत्र के उपपुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि पिछले महीने बुर्कापाल में हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद से लगातार इन इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल, स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस के जवानों द्वारा अलग-अलग इलाकों में गश्त किया जा रहा है। गश्त के दौरान गुरुवार को 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया, “बस्तर जिले के मारडूम थाने के तहत दीपाकोडेनार और कुदुर के बीच पुलिस ने एक नक्सली कैंप को ध्वस्त किया। पिछले दिनों इस इलाके से 15 लाख रुपये के एक इनामी नक्सली को पुलिस ने मार गिराया था। नक्सली इस इलाके में मारे गए अपने साथी की मौत का मातम मनाने के लिए इकठ्ठा हुए थे।”

सुंदरराज ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें नक्सली भाग निकले। घटनास्थल से भारी मात्रा में दवाइयां, तालपत्री और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493