बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में जो कार्यक्रम तय किया है, उसके अनुसार तीन जून तक किताबों की आपूर्ति के लिए आदेश जारी करने हैं और तीन महीने में यानि 29 अगस्त तक यह आपूर्ति सूबे के प्रत्येक विद्यायल में करने को कहा गया है।
बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा किताबों की आपूर्ति और वितरण के संबंध में जारी कार्यक्रम के मुताबिक, तीन जून से शुरू होकर किताबों को मंगाने की यह प्रक्रिया 29 अगस्त तक पूरी होगी। मतलब इस दौरान विद्यार्थियों को लगभग दो महीने तक बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी होगी।
dharmpath.com dharmpath