कांग्रेस की नाकामी भाजपा के उदय का कारण : यूडीपी

शिलांग, 5 जून (आईएएनएस)। मेघालय की प्रमुख विपक्षी, युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने सोमवार को कहा कि राज्य में भाजपा के पुनरुत्थान का मुख्य कारण सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की नाकामी है।

शिलांग, 5 जून (आईएएनएस)। मेघालय की प्रमुख विपक्षी, युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने सोमवार को कहा कि राज्य में भाजपा के पुनरुत्थान का मुख्य कारण सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की नाकामी है।

विपक्ष के नेता व यूडीपी प्रमुख दोनकुपार रॉय ने कहा, “अगर मेघालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़ रही है तो इसके पीछे मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और उनकी पार्टी (कांग्रेस) की नाकामी है।”

उन्होंने कहा, “यह मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी की नाकामी है, जिसके कारण उनके सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।”

उन्होंने संगमा के उस दावे की खिल्ली उड़ाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूडीपी हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर पिछले दरवाजे से भाजपा में शामिल होना चाहती है।

उन्होंने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री के विचारों पर ताज्जुब है। हम चुनाव पूर्व गठबंधन या चुनाव बाद के गठजोड़ में विश्वास करते हैं और आगे या पिछले दरवाजे से कोई मतलब नहीं है।”

रॉय ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूडीपी का भाजपा के साथ कोई चुनाव पूर्व गठजोड़ नहीं है।

उन्होंने कहा, “यूडीपी-एचएसपीडीपी गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री बहुत निराश हैं। भाजपा के उदय के लिए मुकुल संगमा क्षेत्रीय पार्टियों को क्यों जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की नाकामी है, जिसने केंद्र और राज्यों में भाजपा को जन्म दिया।”

रॉय ने असम का उदाहरण दिया, जहां कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, “मेघालय में भी हम कांग्रेस सदस्यों को भाजपा में जाते हुए देख रहे हैं। मेरे शेल्ला विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस के सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सोहरा से भी पूर्व कांग्रेस विधायक पी.डब्ल्यू. खोंगजी भाजपा में शामिल हुए हैं।”

रॉय ने दोहराया कि यह यूडीपी नहीं है, जो भाजपा को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी की नाकामी के कारण उनके सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस विफल रही, जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा ने सरकार बनाई। लेकिन हम आशा करते हैं कि मेघालय में 2018 के चुनाव में क्षेत्रीय गठबंधन की जीत होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493