बिहार में बारिश के आसार

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में पुरवैया हवा चल रही है, जिससे नमी की मात्रा बढ़ गई है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों मे बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और भागलपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493