मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘मुबारकां’ के बाद निर्देशक अनीस बज्मी की की अगली फिल्म में कौन से कलाकार होंगे इसको लेकर अटकले लगाई जा रही हैं।
मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘मुबारकां’ के बाद निर्देशक अनीस बज्मी की की अगली फिल्म में कौन से कलाकार होंगे इसको लेकर अटकले लगाई जा रही हैं।
निर्देशक का कहना है कि निर्माता अभी भी पटकथा तैयार करने में लगे हुए हैं, ऐसे में इस तरह की अटकले लगाना बेकार है।
बज्मी की क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के सहयोग से बनने जा रही फिल्म के कलाकारों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
बज्मी ने अपने बयान में कहा, “फिलहाल मैं अपना सारा ध्यान ‘मुबारकां’ पर केंद्रित कर रहा हूं। क्रिअर्ज और टी-सीरीज के साथ वाली मेरी फिल्म की पटकथा अभी तैयार की जा रही है और हमने अभी तक किसी कलाकार से संपर्क नहीं किया है।”
कुछ रिपोर्टों की माने तो फिल्म के जॉन अब्राहम और परिणीति चोपड़ा को अनुबंधित किया गया है, लेकिन सोमवार को अभिनेत्री के प्रवक्ता ने इस बात को नकार दिया, बाद में ऐसी खबरें आई कि कृति सैनन को फिल्म के लिए चुना गया है।
फिल्म निर्माताओं का हालांकि कहना है कि ये खबरें बिल्कुल कोरी अफवाह हैं।
क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, “अनीस बज्मी के साथ हमारी फिल्म बड़ी फिल्म है और हम अभी भी पटकथा तैयार करने के चरण में हैं और अभी तक किसी भी कलाकार से संपर्क नहीं किया गया है। ‘मुबारकां’ की रिलीज के बाद हम इस बारे में कोई घोषणा करेंगे।”
फिल्म ‘मुबारकां’ में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर हैं।
dharmpath.com dharmpath