उप्र : महिला दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति व उसके पांच परिजनों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म व कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि बुढ़ाना गेट चौकी इंचार्ज अमृता यादव दुष्कर्म और कुकर्म की धारा हटाने की एवज में एक लाख रुपये की घूस मांग रही थी, जिसकी शिकायत भ्रष्टाचार रोधी (एंटी करप्शन) दस्ते से की गई।

इस पर एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाते हुए मंगलवार को इस व्यक्ति को केमिकल लगे बीस हजार रुपये देकर चौकी इंचार्ज अमृता यादव से मिलने भेजा। जैसे ही उसने बुढ़ाना गेट चौकी में दरोगा अमृता यादव को रकम सौंपी, एंटी करप्शन की टीम ने अमृता यादव को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम महिला दरोगा को अपने साथ देहली गेट थाने ले गई, जहां से उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493