बिहार में मौसम साफ

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा तीखी धूप निकली हुई है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्यभर के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 29.8 डिग्री और पूर्णिया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना सहित पूर्णिया और भागलपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493