योगी ने शहरी गरीब उपभोक्ताओं को बांटे निशुल्क बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र सौंपा। इनमें वसंत कन्या कॉलेज राजघाट की निर्मला देवी, शिवदासपुर की माला देवी, रेवड़ी तालाब की रानी अंसारी, सलारपुर की भगरथी सोनकर कांशी राम आवासीय योजना की शीला देवी शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव और शहरों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का पूरा प्रयास कर रही है। अब राज्य में 8000 ट्रांसफार्मर बदल दिए गए हैं। लोगों को समुचित बिजली प्राप्त हो इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सौ दिनों में सरकार ने राज्य के 60 लाख परिवार को बिजली कनेक्शन दिया है।

वहीं स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे की समीक्षा बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही जल निगम को कार्य पूरे न होने पर अंतिम तौर पर अल्टीमेटम दिया। समीक्षा के दौरान सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधि और न्याय मंत्री नीलकंठ तिवारी, होमगार्ड व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अनिल राजभर मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493